सहायक प्राध्यापक परीक्षा के आवेदन 16 से शुरू
ग्वालियर | मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से उच्च शिक्षा विभाग के लिए कराई जा रही सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2017 में नए पद संयोजित किए गए हैं। इसके साथ ही स्थगित की गई परीक्षा की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 16 अप्रैल से दोबारा ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में आयोग ने बताया गया है कि एक जनवरी 2018 को 21 वर्ष की आयु पूरी करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उनकी अधिकतम आयु 44 वर्ष से कम हो। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.mponline.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।