छात्रों को मॉक टेस्ट की कॉपी और रिजल्ट देकर होगी कमियों पर चर्चा
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की सिकासा बॉडी द्वारा स्टूडेंट्स के लिए एक नई पहल की गई है। इस साल मई में होने वाले फाइनल एक्जाम से पहले पूरे देश में मॉक टेस्ट कराए गए, ताकि स्टूडेंट्स को अपनी तैयारी का स्तर पता चल सके। अब पहली बार मॉक टेस्ट के बाद एक्सपर्ट के साथ बैठकर स्टूडेंट्स अपनी कॉपी देखेंगे और पता करेंगे कि उन्होंने कहां गलती की है, जो कि फाइनल एक्जाम लिखते वक्त नहीं करना है। मॉक टेस्ट का यह रिजल्ट 17 अप्रैल तक जारी होगा।
मिलेगा नि:शुल्क गाइडेंस: सीए-फाउंडेशन, आईपीसी, फाइनल (न्यू कोर्स) स्टूडेंट्स को नि:शुल्क गाइडेंस दिया जाएगा। साथ ही उनकी कॉपियों पर चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम
आईसीएआई की ग्वालियर ब्रांच की अोर से कराए जाएंगे। इनमें अधिकांश प्रोग्राम सिटी सेंटर स्थित आईसीएअाई ग्वालियर ब्रांच में होंगे। इसके अंतर्गत सीए-सीपीटी, आईपीसी, फाइनल (ओल्ड कोर्स) पर भी एक्सपर्ट के लेक्चर होंगे। इनमें भाग लेने के लिए सीए स्टूडेंट्स से किसी तरह की फीस चार्ज नहीं की जाएगी, यह पूरी तरह से निशुल्क है। जो भी स्टूडेंट्स इन चर्चाओं में भाग लेना चाहें वे ग्वालियर ब्रांच के फोन नंबर 0751-4049902 पर रजिस्टर करा सकते हैं।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने मई में होने वाले एक्जाम से पहले पहले लिया टेस्ट
ICAI Update
सीपीटी-फाउंडेशन व फाइनल तक के स्टूडेंट्स के लिए
यह मॉक टेस्ट और एक्सपर्ट टॉक सीए-फाउंडेशन, सीए-सीपीटी, आईपीसी, फाइनल न्यू सिलेबस-ओल्ड सिलेबस सहित सभी के लिए होगी। सिकासा चेयरमैन अजय सिंघल और सीए राजेंद्र खटवानी ने ने कहा कि स्टूडेंट्स का रिजल्ट अच्छा आए इसलिए यह पहल की गई है।