पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • अक्षुन की डॉक्यूमेंट्री मूवी फ्रांस फिल्म फेस्ट हुई सेलेक्ट

अक्षुन की डॉक्यूमेंट्री मूवी फ्रांस फिल्म फेस्ट हुई सेलेक्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षुन की डॉक्यूमेंट्री मूवी फ्रांस फिल्म फेस्ट हुई सेलेक्ट
सिटी रिपोर्टर | ग्वालियर

फ्रांस में होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल में ग्वालियर के अक्षुन अभिमन्यु की शॉर्ट मूवी टॉप-100 में सेलेक्ट हुई है। यह डॉक्यूमेंट्री मूवी 36 मिनट की है। यह मूवी सत्य घटना से प्रेरित है। इसमें दिखाया गया है कि अमेरिका जैसे विकसित देश में हथियारों का किस कदर गलत उपयोग हो रहा है। कई बार आपसी हिंसा के चलते निर्दोष व्यक्ति इसमें मारे जाते हैं। मूवी में अमेरिका के स्कूल के स्टूडेंट्स द्वारा अपने ही साथियों और टीचर्स की हत्या करने से जुड़े दृश्यों को दिखाया गया है। साथ ही भारतीय दो युवाओं की कहानी को भी शामिल किया है। इसमें जॉब के सिलसिले में गए इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स जब भारत लौटने को होते हैं तो अमेरिका के कुछ युवा ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं, इसमें एक भारतीय इंजीनियर की मौत हो जाती है। हालांकि फिल्म फेस्टिवल में इस मूवी को 15 मिनट का दिखाया जाएगा। अक्षुन ने बताया कि इस मूवी की स्टोरी उन्होंने खुद लिखी और इसकी स्क्रिप्ट दुबई में रहने वाले भारतीय मूल के कार्तिक मेनन ने लिखी। इसका निर्देशक ग्रीक के डायरेक्टर जॉर्ज सविरिस ने किया है।

महाराज बाडा निवासी अक्षुन देश के जाने माने नैनो बॉयोटेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट गुरुग्राम के निदेशक डॉ.आलोक अधोलिया के पुत्र हैं।

फ्रांस में कांस फिल्म फेस्टिवल 15 अप्रैल तक रहेगा। इसमें चुनिंदा 100 मूवी को दिखाया जाएगा

अक्षुन ने विदेश में रहने वाले भारतीयों पर यह फिल्म बनाई है। यह डॉक्यूमेंट्री मूवी 36 मिनट की है।

बॉलीवुड में नहीं मिला रोल तो खुद बनाई मूवी
उन्होंने बताया कि उनका बचपन से ही बॉलीवुड और हॉलीवुड के प्रति क्रेज था। कई बार हॉलीवुड मूवी के लिए ऑडिशन भी दिए। दो बार उनका ऑडिशन में सेलेक्शन भी हो गया, लेकिन जब फिल्म की शूटिंग की बात आई तो उन्हें कोई रोल नहीं मिला। बार-बार इस प्रकार की परेशानी देखने के बाद उन्होंने खुद ही फिल्म बनाने की प्लानिंग की। इसके बाद डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट मूवी बनाना शुरू किया। वजह, यह मूवी कम बजट में तैयार हो जाती है। इसके अलावा डॉक्यूमेंट्री के फुल मूवी बनाने की संभावना हमेशा बनी रहती है।

खबरें और भी हैं...