पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • एमएचआरडी देगी 1 हजार स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप

एमएचआरडी देगी 1 हजार स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडस्ट्री और इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के बीच गैप करने की ओर एमएचआरडी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आईआईटी व एनआईटी जैसे प्रमुख संस्थानों से ग्रेजुएशन के बावजूद स्टूडेंट्स इंडस्ट्री में अपनी जगह नहीं बना पा रहे। ऐसे में होनहार इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को मिन टी व आईआईएससी बैंगलोर जैसे प्रमुख संस्थानों से फ्रेश पासआउट स्टूडेंट्स को पढ़ाने का मौका मिलेगा।

हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स डवलपमेंट (एमएचआरडी) ने नोटिफिकेशन जारी किया जिसके अनुसार राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिसा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर सहित सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों में टीचिंग फैकल्टी की संख्या को बेहतर करेंगे। स्टूडेंट्स को टीचिंग व रिसर्च में बढ़ावा देने की ये पहल है। प्रधानमंत्री रिसर्च योजना के तहत ये कदम उठाया जाएगा। स्कीम के तहत स्टूडेंट्स किसी भी ब्रांच में पीएचडी कर सकेंगे। इसमें उन्हें 70-80 हजार रुपए तक प्रतिमाह स्कॉलरशिप राशि मिलेगी। वर्तमान में 30 हजार प्रतिमाह स्कॉलरशिप राशि मिल रही है। इस स्कीम से 1 हजार स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप का फायदा मिलेगा। वहीं 4 साल के अंदर स्टूडेंट्स को अपनी पीएचडी कम्पलीट करने तक 2-3 लाख रुपए का कंटिंजेंसी अमाउंट मिलेगा।

खबरें और भी हैं...