आज से शुरू होगी दो दिन की भरतनाट्यम वर्कशॉप
उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी और उपज एकेडमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट की ओर से पड़ाव स्थित तानसेन कला वीथिका में 14 और 15 अप्रैल को दो दिवसीय डांस वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। शाम 6.30 बजे से इसकी शुरुआत होगी। पहले दिन मुख्य अतिथि राजा मानसिंह तोमर म्यूजिक यूनिवर्सिटी के फाइनेंस कंट्रोलर अजय शर्मा, संस्था के डायरेक्टर एनके झा और कथक डांसर डॉ. अंजना झा मौजूद रहेंगी। अध्यक्षता परीक्षा नियंत्रक यूएस कुलश्रेष्ठ करेंगे। दूसरे दिन मुख्य अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता होंगी।
दो दिवसीय वर्कशॉप में सीखने के बाद आखिरी दिन होगी प्रस्तुति
Today Activity
दो सत्रों में होगी वर्कशॉप
वर्कशॉप का आयोजन दो सत्रों में होगा। इसमें पहला सत्र दोपहर 12 से 2 बजे तक और शाम को दूसरा सत्र दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक रहेगा। इसमें इंटरनेशनल डांसर डॉ. स्नेहा चक्रधर भरतनाट्यम का प्रशिक्षण देंगी। इसी क्रम में अरुपा लाहिरी भी भरतनाट्यम का प्रशिक्षण देने के लिए ग्वालियर आएंगी। इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों को भरतनाट्यम की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा। साथ ही आखिरी दिन इसकी प्रस्तुति भी देंगे।