ट्रिपल आईटीएम में असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर की वैकेंसी
ग्वालियर | अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (एबीवी ट्रिपल आईटीएम) ने असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर की वैकेंसी निकाली हैं। पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए संस्थान की वेबसाइट पर ऑनलाइन लिंक दी गई है। साथ ही संस्थान ने बताया है कि अभ्यर्थियों का स्पेशलाइजेशन किस क्षेत्र में होना चाहिए। ऑनलाइन एप्लीकेशन के दौरान एकेडमिक रिकॉर्ड, लिस्ट ऑफ पब्लिकेशन, एक्सपीरियंस और एम्प्लॉयमेंट रिकॉर्ड, स्पेशलाइजेशन एंड रिसर्च इंटरेस्ट, कांटेक्ट डिटेल ऑफ रिफ्रेंस के अलावा अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी।
यह है स्पेशलाइजेशन का क्षेत्र: आईटी, सीएस और ईसी में बिग डाटा एनालिटिक्स, क्लाउड एंड आईओटी, नेटवर्क, डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम, मोबाइल कम्प्यूटिंग, डाटा माइनिंग, मशीन लर्निंग, ह्यूमन कम्प्यूटर इंटरेक्शन के अलावा अन्य क्षेत्र हैं।