साहित्य सर्जक सम्मान समारोह आज
ग्वालियर | मध्य भारतीय हिंदी साहित्य सभा और माधव महाविद्यालय की ओर से शनिवार को साहित्य सर्जक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम नई सड़क स्थित राष्ट्रोत्थान न्यास भवन में सुबह 11 बजे से होगा। समारोह में मुख्य अतिथि नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराडकर शामिल होंगे। समारोह में उत्तरप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को इस वर्ष का स्व. उर्मिला मिश्रा राष्ट्रीय साहित्य सर्जक सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह कार्यक्रम तीन सत्रों में होगा। इसके पहले सत्र में शुभारंभ समारोह होगा। दूसरे सत्र में परिचर्चा होगी। इसमें देशभर से आने वाले विद्वान हिस्सा लेंगे। तीसरे सत्र का विषय ‘साहित्य का साम्यर्थ’ रखा गया है।