जवाहर काॅलोनी में सड़क पर डामरीकरण का विरोध, क्षेत्रवासियों ने काम रोका
जवाहर कॉलोनी में हो रहे डामरीकरण का विरोध करते क्षेत्रवासी।
ग्वालियर| जवाहर काॅलोनी में रविवार रात सड़क पर किए जा रहे डामरीकरण कार्य का क्षेत्रवासियों ने विरोध कर काम रुकवा दिया है। उनका कहना है कि पहले से ही क्षेत्र की सड़क अच्छी है। उसके ऊपर डामरीकरण कराने से जनता के पैसे का नुकसान हो रहा है। वार्ड-54 की पार्षद नीलिमा शिंदे का कहना है कि साढ़े तीन साल में पहली बार डामरीकरण का काम हो रहा है। इससे सड़क और बेहतर होगी।स्थानीय निवासी एडवोकेट नितिन कुमार शर्मा ने बताया, ढाई साल पहले ही डामरीकरण का काम किया गया था। बार-बार डामर डालने से सड़क घरों की देहरी से ऊंची हो गई है। यदि डामरीकरण करना ही था तो पहले खुदाई कर बेहतर सड़क बनाते। विरोध करने वालों में विवेक शर्मा, धर्मेन्द्र यादव, दिलीप बंसल, मनोज व राजू बंसल आदि शामिल थे।
न्यू ग्रेसिम विहार में सूने घर से 40 हजार का माल ले गए चोर
ग्वालियर| न्यू ग्रेसिम विहार निवासी भगवती माहौर के सूने घर से चोर सोना चांदी के जेवरात सहित करीब 40 हजार रुपए का माल ले गए।