गुप्तेश्वर पहाड़ी रोड पर चेकिंग में पुलिस ने कट्टे के साथ युवक को पकड़ा
ग्वालियर| जनकगंज थाना पुलिस ने रविवार शाम को गुप्तेश्वर पहाड़ी रोड पर चेकिंग के दौरान एक युवक को रोका तो वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ा। उसके पास से 315 बोर का कट्टा और 5 कारतूस बरामद हुए। युवक का नाम मुकेश पुत्र कल्लाराम कुशवाह निवासी जीवाजीगंज बताया गया है।