ओला कैब के चालक और यात्री के बीच विवाद, थाने पर हंगामा, विधायक पहुंचे
ग्वालियर| इंदरगंज थाना क्षेत्र में रात 12.30 बजे ओला कैब चालक और यात्री के बीच विवाद हो गया। मामला थाने पर पहंुचा तो वहां हंगामा हो गया। जिसकी खबर लगने पर सुमावली विधायक सत्यपाल सिकरवार भी थाने जा पहुंचे। बताया जाता है कि गाजियाबाद के रहने वाले अविनाश चंदर अपने परिवार के साथ ग्वालियर घूमने आए थे। जितेन्द्र सिकरवार की ओला कैब किराए पर ली। बीच में वे किसी काम से रुके तो ओला कैब का चालक गाड़ी लेकर चला गया। उसे तलाशते हुए उन्होंने देर रात इंदरगंज पर पकड़ा तो कहासुनी हुई। इसी बीच लोग इकठ्ठा हुए और कैब चालक को लेकर थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने अविनाश के खिलाफ ही मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। इसकी खबर लगने पर सुमावली विधायक सत्यपाल सिंह भी थाने पहुंचे। बाद में देर रात जमानत पर अविनाश को छोड़ा गया। अविनाश दिल्ली एयरपोर्ट पर असिस्टेंट मैनेजर बताए गए हैं।