पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • आनंद और विनय नगर में 24 घंटे मिलेगा पानी

आनंद और विनय नगर में 24 घंटे मिलेगा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| विनय नगर व आनंद नगर लोगों को पानी 24 घंटे उपलब्ध होगा। नगर निगम पूरे क्षेत्र में अमृत योजना के तहत काम करा रहा है। दो सप्ताह में पानी की लाइन डालने का काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद क्षेत्र में पानी की कमी दूर हो जाएगी। यह बात महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने रविवार को वार्ड-5 स्थित शील नगर में पानी की लाइन डालने के लिए भूमिपूजन अवसर पर कही।

हस्सू-हद्दू खां सभागार आकर्षक बनेगा

ग्वालियर| कटीघाटी स्थित हस्सू-हद्दू खां सभागार को ग्वालियर संगीत घराने की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सभागार में मूर्धन्य कलाकारों के नवीन छायाचित्रों को लगाया जाए। यह निर्देश महापौर विवेक शेजवलकर ने रविवार को सभागार के निरीक्षण के दौरान दिए।

मंत्रियों ने जरूरतमंदों को बांटी सहायता राशि

ग्वालियर| नगरीय विकास मंत्री माया सिंह ने रविवार को रानी महल में 2.23 लाख व नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने 2.64 लाख रुपए की सहायता राशि वितरित की। उन्होंने आगजनी में घायल विनोद मिश्रा को 10 हजार आैर हारकोटासीर निवासी मोनिका कुशवाह को 15 हजार रुपए की सहायता दी। पीड़ित की मदद : उधर हस्तिनापुर निवासी हेमसिंह जाटव के परिजन को कांग्रेस नेता साहब सिंह ने दस हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की।

डुप्लीकेट सीमेंट ले जाने की सूचना पर पकड़ा ट्रक

ग्वालियर| डायमंड कंपनी की डुप्लीकेट सीमेंट ले जाने की सूचना पर बहोड़ापुर पुलिस ने रविवार रात एक ट्रक पकड़ा। सूचना देने वाले वैभव श्रीवास्तव का कहना है कि डायमंड कंपनी उन्होंने रजिस्टर्ड करा रखी है,उनके पास इसका कॉपीराइट है। यह सीमेंट डुप्लीकेट है। इस मामले में जिस पार्टी की सीमेंट ट्रक में भरी थी वह भी रात में आ गई। उसने भी कागज दिखाए हैं। पुलिस देर रात तक मामले की जांच कर रही थी।

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. सोलंकी आए

ग्वालियर| हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए। विमानतल पर महापौर विवेक शेजवलकर, कलेक्टर राहुल जैन, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष, अपर कलेक्टर शिवराज वर्मा, एसडीएम विनोद सिंह, भाजपा महामंत्री कमल माखीजानी ने विमानतल पर उनकी अगवानी की।

लोकेंद्र राजपूत जिला उपाध्यक्ष बने

ग्वालियर| भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला ग्वालियर के अध्यक्ष डा. बलराम सिंह बघेल ने युवा नेता लोकेंद्र सिंह राजपूत ( लोके राजा) को मोर्चा की जिला इकाई में उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

खबरें और भी हैं...