मप्र विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक आज
मप्र विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक आज
ग्वालियर| मप्र विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन की मासिक बैठक सोमवार को शाम 4 बजे श्रम कल्याण केंद्र रोशनीघर पर होगी। बैठक की अध्यक्षता एसके जायसवाल करेंगे। एसके जायसवाल, जेपी नामदेव आदि ने पेंशनरों से बैठक में शामिल होने की अपील की है।
जेएएच: बजट नहीं आने से अटका कर्मचारियों का वेतन: जयारोग्य चिकित्सालय के करीब 400 कर्मचारियों को मार्च का वेतन अभी तक नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने का कारण बजट नहीं आना है। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल अधीक्षक डॉ. जेएस सिकरवार का कहना है कि वेतन का बजट आते ही वेतन वितरित कर दिया जाएगा।