पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • नि:शुल्क नवजात शिशु बाल व किशोर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 24 को

नि:शुल्क नवजात शिशु बाल व किशोर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 24 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंधु सोशल सोसाइटी के तत्वावधान में 24 अप्रैल को दोपहर 12 से शाम 6 बजे नि:शुल्क नवजात शिशु बाल एवं किशोर स्वास्थ्य परीक्षण एवं थैलेसीमिया जांच शिविर मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर रविवार को सिंधु सोशल सोसायटी के अध्यक्ष नरेश पुरुस्वानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में शिविर को सफल बनाने के लिए समितियों का गठन किया गया। संयोजक डाॅ. अशोक वाधवानी व डॉ. नवीन गुरबक्षाणी, कनवर किशोर मंगलानी ने बताया कि शिविर में दिल्ली के एस्कॉर्ट एवं अपोलो हॉस्पिटल के विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। पीडियाट्रिक कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. स्मिता मिश्रा, डॉ. अमिता महाजन, डॉ. स्मिता मल्होत्रा, डॉ. आशीष सेठी, डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ. राहुल सप्रा व डॉ. वीके शर्मा और डॉ. सचिन श्रीवास्तव, डॉ. तरुण जैस्वानी, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता व आदित्य मोदी शामिल हैं। महासचिव नंदलाल जैस्वानी, शिवरतन सिधवानी ने बताया कि शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। बैठक में हासानंद आहूजा, संजय गावरा, कुमार वीरवानी, दिलीप ठाकुर, राजेश बत्रा, संगीत पारप्यानी सहित सिंधी समाज के कई लोग उपस्थित थे।

दिल्ली के एस्कॉर्ट और अपोलो से आएंगे विशेषज्ञ

खबरें और भी हैं...