पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • भागवत कथा विचारों को बदलने का माध्यम है

भागवत कथा विचारों को बदलने का माध्यम है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भागवत कथा विचारों को बदलने का माध्यम है। कथा के माध्यम से हम अपने जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं। यह बात देवी भागवत कथा के अंतिम दिन मनोरंजनालय में सुश्री अदिति भारती ने कही।

सुश्री भारती ने कहा कि यज्ञ वातारण को शुद्ध करता है। इसलिए हमें वातावरण को शुद्ध करने का संकल्प लेना होगा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के सचिव स्वामी नरेंद्रानंद जी ने बताया कि संस्था गौ रक्षा, विकलांग, पर्यावरण, जल एवं युवाओं में जागृति लाने का काम कर रही है। कथा की आरती हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, रानी सोलंकी ने उतारी। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष राजेश सोलंकी, रचना सोलंकी, ज्योति चौहान, प्रबल सोलंकी, देशपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

मेरी आत्मा ग्वालियर में बसती है : सोलंकी

इस अवसर पर राज्यपाल श्री सोलंकी ने कहा कि मैं राज्यपाल हरियाणा का हूं लेकिन मेरी आत्मा ग्वालियर में बसती है। उन्होंने कहा कि कथा सुनने से हृदय परिपूर्ण हो गया। कथा के माध्यम से दिव्य दृष्टि देने का काम दिव्य ज्योति संस्थान द्वारा किया गया, जो सराहनीय है।

मनोरंजनालय मैदान मंे चल रही देवी भागवत के अंतिम दिन कथावाचक सुश्री भारती का सम्मान करते हरियाणा के राज्यपाल श्री सोलंकी। दूसरे चित्र में कथा सुनते श्रद्धालु।

सिरौल रोड स्थित मुकुंद कृष्णा सिटी में भागवत कथा 21 से

सिरौल रोड पर स्थित मुकुंद कृष्णा सिटी में 21 अप्रैल से भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। वृंदावन स्थित मलूकपीठ के स्वामी राजेंद्र दास महाराज भक्तों को कथा सुनाएंगे। यह जानकारी रविवार को पत्रकार वार्ता में पं. बालमुकुंद अवस्थी और डॉ. मनोज अवस्थी ने दी। श्री अवस्थी ने बताया कि 21 अप्रैल को सुबह 7.30 बजे दुर्गा मंदिर से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक होगी। हवन एवं प्रसाद वितरण 28 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से होगा। कथा के परीक्षित पं. बालमुकुंद अवस्थी और कृष्णादेवी होंगे।

माधौगंज स्थित मुदगल पायगा में श्रीराम कथा 22 से, 30 को भंडारा

माधौगंज स्थित मुदगल पायगा में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक दोपहर 3.30 बजे से श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। किशन मुदगल ने बताया कि पं. भवानी प्रसाद मुदगल की स्मृति में कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्री कामदगिरी पीठाधीश्वर स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज कथा का वाचन करेंगे। 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से भंडारा होगा।

लक्ष्मी के पीछे भागने से नहीं मिलता धन : गुंजन

ग्वालियर| आज के दौर में मनुष्य का सारा ध्यान लक्ष्मी पर लगा है। मनुष्य लक्ष्मी के पीछे भाग रहा है। लक्ष्मी के पीछे भागने से लक्ष्मी कभी नहीं मिलती। उसके लिए जरूरी है कि भगवान विष्णु की आराधना की जाए। यह बात राजा बाक्षर मंदिर में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को सुश्री गुंजन वशिष्ठ ने कही।

सुश्री वशिष्ठ ने कहा कि आज के दौर में मनुष्य के लिए सब कुछ पैसा हो गया है। वह पैसे के पीछे इस गति से दौड़ रहा है कि वह धर्म को भूलता जा रहा है। बच्चों को संस्कारी बनाने के लिए मां बाप को बचपन से ही प्रयास करने होंगे। जब बच्चा संस्कारी होगा तो बड़ा होकर भी उसमें वही गुण मिलेंगे। इससे एक बेहतर समाज का निर्माण होगा। रविवार को कथा स्थल पर प्रभु श्री राम और श्री कृष्ण का जन्म हुआ। श्रीराम और श्री कृष्ण का जन्म श्रद्धालुओं ने बड़े धूमधाम से मनाया। सुश्री वशिष्ठ ने कहा कि जब देवताओं और राक्षसों ने समुद्र मंथन किया था तब सारे र| देवताओं ने रख लिए थे। समुद्र मंथन से जहर भी निकला था, जिसे लेने के लिए कोई तैयार नहीं था। तब प्रभु भोलेनाथ नाथ ने उस विष को पीकर पृथ्वी को बचाया था। इसी प्रकार ईश्वर लोगों के अवगुणों को भी हर लेते हैं। इसलिए हमें जब भी मौका मिले प्रभु का स्मरण करने से नहीं चूकना चाहिए।

रावतपुरा सरकार में सामाजिक कुंभ 18 से: रावतपुरा सरकार के तत्वावधान में 18 से 26 अप्रैल तक रावतपुर सरकार धाम में सामाजिक कुंभ एवं लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 18 अप्रैल को करतार सिंह गुरवानी प्रस्तुति देंगे। साथ ही आभास और श्रेयस जोगी कबीर गायन करेंगे।

राजा बाक्षर मंदिर में चल रही भागवत कथा

राजा बाक्षर मंदिर में भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...