पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • क्रमिक भूख हड़ताल को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स में टकराव

क्रमिक भूख हड़ताल को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स में टकराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के दो गुट क्रमिक भूख हड़ताल को लेकर आमने-सामने हैं। एक तरफ एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला व जिला सचिव विमल उपाध्याय ने कहा कि तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल नीलम पार्क, जहीराबाद भोपाल में सोमवार से शुरू होगी। यह हड़ताल सोमवार व मंगलवार को रहेगी। इसमें भाग लेने के लिए ग्वालियर इंजीनियर रवाना हो गए हैं।

उधर दूसरी तरफ मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष एसके शर्मा, जिलाध्यक्ष इं. अतुल तिवारी ने एसोसिएशन के बैनर का उपयोग करते हुए इंजीनियर सुरेश द्विवेदी द्वारा की जा रही हड़ताल को गलत बताया है। उनका कहना है कि हड़ताल की अनुमति को लेकर सब डिवीजन मजिस्ट्रेट के कोर्ट में मामला ले जाया गया था, जहां कोर्ट में संघ की ओर से प्रांताध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया, अतिरिक्त महामंत्री डीआर जैन ने संघ का पक्ष रखा। इस पर कोर्ट ने हड़ताल की अनुमति रद्द करने का फैसला सुनाया।

खबरें और भी हैं...