विस्फोट की बजाय मजदूरों से गिरवाएंगे गोरखी टंकी
ग्वालियर| शहर में जन सामान्य के लिए खतरा बनी जीर्णशीर्ण एवं जर्जर हो चुकी गोरखी स्थित पानी की टंकी को गिराने का काम शुरू हो गया है। यह काम विस्फोटक के जरिए न कर मजदूरों से कराया जा रहा है। क्योंकि इस टंकी के चारों ओर रिहाइशी है, जहां घनी आबादी निवास करती है। दुर्घटना की आशंका के चलते विस्फोटक का इस्तेमाल न करने का फैसला लिया गया है। नगर निगम पहले पिंटो पार्क और दर्पण काॅलोनी की टंकी को गिरा चुका है। इधर आयुक्त विनोद शर्मा ने गोरखी टंकी के परिसर में रखे सामान को ईई पीएचई ग्रामीण से हटाने के लिए पत्र भी लिखा है।