पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • एसपी से रोते हुए बोलीं पलक की मां, अभी तक नहीं पकड़ा गया आरोपी, आश्वासन मिला जल्द पकड़ेंगे

एसपी से रोते हुए बोलीं पलक की मां, अभी तक नहीं पकड़ा गया आरोपी, आश्वासन मिला- जल्द पकड़ेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मासूम पलक की मां गुरुवार को एसपी नवनीत भसीन से गुहार लगाने पहुंचीं। वह रोते हुए एसपी से बोलीं कि अभी तक उनकी बेटी को मारने वाला नहीं पकड़ा गया है। पुलिस उनके फोन तक नहीं उठाती। इस पर एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। एसपी ने इस मामले में टीआई कंपू और जांच कर रही महिला एसआई को भी तलब किया। एसपी ने टीआई कंपू को निर्देश दिए कि चार दिन के अंदर इस मामले में परिणाम दें।

7 मई को निंबालकर की गोठ की रहने वाली 6 साल की मासूम पलक लखेरा अपनी मां मंजू के साथ समर कैंप के लिए जा रही थी। इसी दौरान केआरएच के सामने तेज रफ्तार आई-20 कार ने कुचल दिया था। कार 50 मीटर तक पलक को घसीटते हुए ले गई थी। इससे पलक की मौके पर ही मौत हो गई थी। कार बिना नंबर की थी। इसके सीसीटीवी फुटेज तो आ गए थे लेकिन पुलिस ने जांच में लापरवाही बरती। इसके चलते अभी तक पलक को कार से कुचलने वाला नहीं पकड़ा गया। दैनिक भास्कर ने गुरुवार के अंक में इस खबर को प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी नवनीत भसीन ने सुबह ही टीआई कंपू महेश शर्मा और मामले की जांच कर रही एसआई रीना शाक्य को कार्यालय बुलाया। इस मामले की जांच कहां तक पहुंची, इसकी जानकारी ली। एसपी ने स्पष्ट कहा कि 4 दिन में परिणाम चाहिए। एसपी के निर्देश पर टीआई कंपू और एसआई कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कंट्रोल कक्ष पहुंचे और उस दिन के फुटेज देखे। इसमें कार केआरजी चौराहे पर नजर आई है। इससे पहले के कैमरों में कार नजर नहीं आ रही। इसके लिए अब पुलिस निजी लोगों के कैमरे देखेगी। केआरएच से लेकर नदीगेट चौराहे तक लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस खंगालेगी।

पलक लखेरा

खबरें और भी हैं...