पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ था लीक, शिक्षा विभाग की जांच में हुई पुष्टि

हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ था लीक, शिक्षा विभाग की जांच में हुई पुष्टि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय का पेपर गत 21 मार्च को जेसी मिल्स स्कूल के बाहर परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले लीक हुआ था। शिक्षा विभाग की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार, बिरला नगर स्थित सीबीएस स्कूल क्रमांक 1 के कक्षा 10 के छात्रों का परीक्षा केन्द्र जेसी मिल्स स्कूल को बनाया गया था। पेपर सुबह 9 बजे शुरू होना था। लेकिन सुबह 8.30 बजे ही सीबीएस स्कूल के संचालक लक्ष्मण सिंह सेंगर अपने छात्रों को परीक्षा केन्द्र के बाहर एकत्रित कर मोबाइल में देखकर पेपर में पूछे गए वैकल्पिक प्रश्नों के जवाब बोल-बोलकर लिखवा रहे थे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल से बना लिया और उसे डीईओ आरएन नीखरा को सौंप दिया था। इसके बाद डीईओ ने वीडियो की जांच शासकीय जीवाजीराव उमावि की प्राचार्य रेखा बाथम से कराई थी।

डीईओ बोले- स्कूल प्रबंधन को नोटिस देंगे

जांच रिपोर्ट आ गई है। हम संबंधित स्कूल प्रबंधन को नोटिस देकर घटना के संबंध में स्पष्टीकरण मांगेंगे। नोटिस का जवाब आने के बाद ही कार्रवाई करेंगे। आरएन नीखरा, जिला शिक्षा अधिकारी, ग्वा.

शिक्षा विभाग ने किस वीडियो की जांच की है, मुझे नहीं पता। मैंने अपने स्कूल के छात्रों को न तो नकल कराई थी और न ही मेरे पास परीक्षा शुरू होने से पहले कोई पेपर आया था। जांच अधिकारी रेखा बाथम ने जो भी जांच की है, वह पूरी तरह से गलत है,क्योंकि वे एक बार भी इस मामले की जांच को लेकर मुझसे मिली ही नहीं। लक्ष्मण सिंह सेंगर, संचालक, सीबीएस स्कूल क्रमांक 1, बिरला नगर

खबरें और भी हैं...