पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • जमीन के विवाद पर दो पक्ष भिड़े, चलाईं गाेलियां, एक का सिर फूटा

जमीन के विवाद पर दो पक्ष भिड़े, चलाईं गाेलियां, एक का सिर फूटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिघरा क्षेत्र के ग्राम कुलैथ में बुधवार रात जमीन के विवाद पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया फिर गोलियां चलाईं। दोनों तरफ से करीब आधा दर्जन फायर हुए। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। एक युवक के सिर में लाठी लगने से उसका सिर फट गया।

ग्राम कुलैथ निवासी दीनदयाल शर्मा की गांव के पास ही जमीन है। इसके पास में ही गोला का मंदिर स्थित करुणा नगर के रहने वाले घनश्याम गुर्जर की जमीन है। दोनों का लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। घनश्याम को किसी ने सूचना दी कि दीनदयाल उनकी जमीन से निकलने वाले रास्ते पर कब्जा कर रहे हैं। इस पर वह पहुंच गए। यहां दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दीनदयाल ने अपने बेटे राघवेन्द्र और अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। इसी दौरान दोनों पक्षों ने गोलियां चला दीं। तिघरा थाना प्रभारी पप्पू यादव ने बताया, पहले भी इन लोगों में झगड़ा हो चुका है। दीनदयाल शर्मा पर पहले से भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पानी भरने को लेकर महिलाओं में मारपीट: वार्ड-36 में आने वाले जलाल खां की गोठ में गुरुवार की शाम को पानी पहले भरने को लेकर झगड़ा हो गया। मुंहवाद से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। महिलाएं एक-दूसरे को लात, घूंसे मारने लगी। तभी मौके पर पानी का टैंकर लेकर खड़े चालक धर्मेन्द्र डागौर ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

ग्राम कुलैथ की घटना

खबरें और भी हैं...