पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • बेसिक स्टेप जितने बेहतर ढंग से सीखेंगे भरतनाट्यम में उतना ही निखार आएगा

बेसिक स्टेप जितने बेहतर ढंग से सीखेंगे भरतनाट्यम में उतना ही निखार आएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर |ग्वालियर

भरतनाट्यम एक दक्षिण भारतीय नृत्य है। इसमें शुद्ध नृत्य और अभिनय पक्ष की जानकारी होना जरूरी है। यह तभी संभव होगा जब आप बेहतर गुरु के माध्यम से यह नृत्य सीखेंगे। यह बात एक्सपर्ट और भरतनाट्यम नृत्यांगना अरुपा लाहिरी ने कही। वे रविवार को तानसेन कला वीथिका में दो दिवसीय वर्कशॉप के समापन पर प्रतिभागियों को टिप्स दे रही थीं। उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत कला अकादमी की ओर से कराई जा रही वर्कशॉप में उन्होंने प्रतिभागियों को भरतनाट्यम का अभ्यास कराया। इस दौरान उनकी कमियां निकालीं और उन्हें दुरुस्त करने के तरीके बताए।

रोजाना करना होगा अभ्यास

एक्सपर्ट ने कहा कि कोई भी नृत्य सीखने के लिए सबसे पहले बेसिक स्टेप पर ध्यान दें। वर्कशॉप में आईं 15 साल की वैष्णवी ने कहा कि दो दिन में पैरों को चलाना, नटराज की मुद्राएं, कृष्ण अभिनय के बारे में जाना।

वर्कशॉप में प्रतिभागियों को भरतनाट्यम की विभिन्न मुद्राएं सिखाई गईं।

पारंपरिक गीतों पर सीखा नृत्य

10 वर्ष की उन्नति को बचपन से डांस करने का शौक है। इसलिए यह वर्कशॉप ज्वॉइन की। इसमें पारंपरिक गीतों पर भरतनाट्यम कैसे किया जाता है। उसके लिए कौन से स्टेप जरूरी हैं, इसकी जानकारी दी गई। साथ ही ताल पर स्टेप बनाने का तरीका बताया गया। उन्नति कहती हैं कि भरतनाट्यम सीखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

अभिनय के बारे में सीखा

12 वर्ष की अस्मिता पाल ने बताया कि दो दिन के भरतनाट्यम प्रशिक्षण में नाट्य कब तम अभिनय के बारे में सीखा है। वैसे भरतनाट्यम काफी कठिन है। इसके लिए काफी प्रैक्टिस करनी पड़ी। यहां बेसिक स्टेप के बारे में बताया गया है। अब घर पर अभ्यास करूंगी।

कृष्णलीला अभिनय में नृत्य

11 साल की आस्था बड़थवाल बताती हैं कि दो दिन में कृष्ण की नटखट लीला और उनकी विभिन्न मुद्राओं के बारे में सीखा है। इसके बाद घर पर रोज दो घंटे अभ्यास भी करती हूं। भरतनाट्यम में स्टेप के साथ ताल मिलाना कठिन लगता है। लेकिन अभ्यास के साथ जल्दी ही उसे भी कर लूंगी। अब रोजाना इसका अभ्यास जारी रहेगा।

भरतनाट्यम के बारे में पहली बार जाना

22 वर्ष की मुक्ता विवेक कहती हैं कि दो साल से ही डांस सीखना शुरू किया है। भरतनाट्यम तो पहली बार कर रही हूं। इसमें भाव और ताल के बारे में बताया गया है। साथ ही पशु-पक्षी की मुद्राओं के बारे में बताया गया। इसमें मोर, हाथी और अन्य तरह की मुद्राएं शामिल हैं। भरतनाट्यम सीखना कठिन है लेकिन लगातार अभ्यास किया जाए तो यह आसान है। मैं रोजाना घर में 2 घंटे नृत्य का अभ्यास करती हूं।

खबरें और भी हैं...