पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • गीत गाकर नए पदाधिकारियों ने दिया परिचय और संकल्प के साथ ली शपथ

गीत गाकर नए पदाधिकारियों ने दिया परिचय और संकल्प के साथ ली शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर |ग्वालियर

साथी हाथ बढ़ाना...,एक-दूजे से करते हैं हम प्यार.., फूलों सा चेहरा तेरा कलियों की मुस्कान है..., ना कजरे की धार ना मोतियों के हार..., ये चांद सा रोशन चेहरा जुल्फों का रंग सुनहरा...। गीत गाकर कुछ इस तरह नए सदस्यों ने परिचय दिया। मौका था श्रीदिगंबर जैन स्वर्ण मंदिर महिला मंडल की ओर से नई सड़क स्थित तेरहपंथी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत नृत्य मंगलाचरण से हुआ। इसमें मंडल की अध्यक्ष बीना गंगवाल ने स्वागत भाषण दिया।

इनका किया सम्मान | कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष माधवी शाह, मधु बड़जात्या, मंजु पाटनी, नीलम भौंच, मिठ्ठू सेठी, अंजू भौंच का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बीना गंगवाल, सचिव मोनिका सेठी, तारादेवी शाह, सरोज भौंच, डाॅ. मनोरमा पांडया, शांति देवी बड़जात्या सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

पदाधिकारियों ने आगामी कार्ययोजना बताई।

इन्होंने ली शपथ | कार्यक्रम में अर्चना गंगवाल, अमित बाकलीवाल, अर्पिता अजमेरा, नीशा गंगवाल, विजयता गंगवाल, प्रगति गंगवाल, मुनमुन गंगवाल, दिव्या भौंच, मेघा भौंच ने शपथ ली। मंडल कार्यकारिणी सदस्यों में नमिता पाटनी, रेनू पाटनी, रेखा कासलीवाल, संगीत सोगानी, श्वेता शाह सहित अन्य शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...