सक्षम संस्था ने मनाई सूरदास जयंती और दिव्यांगों ने गाए उनके भजन
पायो जी मैंने रामलखन धन पाओ..., श्याम तेरी बंसी पुकारे..., देखूं मैं छवि आज अति विचित्र हरि की... इन भजनों की प्रस्तुति रविवार को सक्षम संस्था की ओर से कराए गए कार्यक्रम में दिव्यांगों ने दी।
अवसर था संत शिरोमणि सूरदास जयंती समारोह का। कार्यक्रम का आयोजन केदारपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम में आत्म ज्योति दृष्टिहीन आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुति दी। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एम्बेसडर मंत्रिता शर्मा ने दिव्यांगों की भावना से जुड़ी एक कविता का भी पाठ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसबीआई मयूर मार्केट ब्रांच के प्रबंधक अवधेश अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि पार्षद जगत सिंह कौरव रहे। अध्यक्षता वेद पाल ने की। कार्यक्रम में सूरदास का जीवन परिचय ओपी गुप्ता ने दिया। स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष डॉ. आलोक पुरोहित ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी दिव्यांगों को सक्षम संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था सदस्य मौजूद रहे।
सरस्वती शिशु मंदिर में हुए कार्यक्रम में दिव्यांगों का सम्मान संस्था की ओर से किया गया
Musical Program
कार्यक्रम में दिव्यांगों ने श्रोताओं की फरमाइश पर भी भजन गाए।