पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • न आ सके तो नि:शुल्क घर भेजी जाएंगी डिग्री

न आ सके तो नि:शुल्क घर भेजी जाएंगी डिग्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट (आईआईटीटीएम) की कन्वोकेशन सेरेमनी 2 मई को होने जा रही है। इसमें देशभर के 4 सेंटर्स के स्टूडेंट्स शामिल होंगे। इनमें ग्वालियर के अलावा भुवनेश्वर, नोएडा और नेल्लोर सेंटर शामिल हैं। इस बार 3 पास आउट बैच के स्टूडेंट्स को डिग्री और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में संस्थान की ओर से एक सूचना जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि अगर स्टूडेंट्स किसी कारणवश कन्वोकेशन सेरेमनी में नहीं आ पाता है तो डिग्री उसके घर के पते पर भेजी जाएगी। इसके लिए अलग से कोई शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। एक तरह से स्टूडेंट्स के हित को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने यह फैसला लिया है।

आएंगे केंद्रीय पर्यटन मंत्री

आईआईटीटीएम की कन्वोकेशन सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) केजे अल्फांस मौजूद रहेंगे। इनके अलावा आईआईटीटीएम के डायरेक्टर प्रो. संदीप कुलश्रेष्ठ सहित देश के सभी सेंटर्स से फैकल्टी मेंबर आएंगे। कन्वोकेशन के लिए सिटिंग प्लान तैयार किया गया है। इसमें बैच वाइज स्टूडेंट्स की सिटिंग रहेगी।

आईआईटीटीएम की कन्वोकेशन 2 मई को होने जा रही है, इसको लेकर जारी की गाइडलाइन

Edu ‌Update

खबरें और भी हैं...