पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • पब्लिक स्पीच बर्गर की तरह है, जिसके तीन पार्ट होते हैं

पब्लिक स्पीच बर्गर की तरह है, जिसके तीन पार्ट होते हैं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाल ही में विश्व में एक सर्वे कराया गया है। इसमें सामने आया कि व्यक्ति को सबसे ज्यादा डर तीन बातों से लगता है। पहला, लोगों के बीच भाषण देना, दूसरा मौत का और तीसरा जंगली जानवरों से। पब्लिक स्पीकिंग में डर की मुख्य वजह वक्ता के अंदर इस बात की रहती है कि उसकी बात सुनकर सामने वाले मजाक न बनाएं या फिर अपनी बात को कैसे शुरू करें। इसका सबसे बेहतर फॉर्मूला महाराजा बर्गर का है। जिस प्रकार महाराजा बर्गर में तीन पार्ट होते हैं। इनमें ऊपर और नीचे का पार्ट पतला और बीच का पार्ट मोटा होता है।

इसी प्रकार पब्लिक स्पीच को इफेक्टिव बनाने के लिए कुल स्पीच का 15 प्रतशित इंट्रोडक्शन और अंत का 10 प्रतिशत क्लोजिंग के लिए रखें। शेष 75 प्रतिशत सब्जेक्ट से जुड़े मुद्दे पर अपनी बात रखें। यह बात मोटिवेशनल स्पीकर रमेश श्रीवास्तव ने कही। वह जीवाजी क्लब में जेसीआई के पदाधिकारी और सदस्यों को इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग (ईपीएस) के बारे में जानकारी दे रहे थे। कार्यक्रम को होस्ट जेसीआई ग्वालियर ओस ने किया। अध्यक्षता चैप्टर प्रेसिडेंट पंकज बैजल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेशनल की नोम को-ऑर्डिनेटर कविता सोनी और विशिष्ट अतिथि अंजू भदौरिया, मोहित कुशवाह मौजूद रहे। अंत में अलग-अलग टॉपिक पर क्लब पदाधिकारियों को बोलने का टास्क दिया गया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी हुआ।

जेसीआई ग्वालियर ओस की ओर से हुई ट्रेनिंग में एक्सपर्ट ने दिए इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग के टिप्स

Expert ‌Talk

बोलने के टिप्स देते रमेश श्रीवास्तव

ट्रेनिंग के दौरान क्लब पदाधिकारी और सदस्यों को बोलने का टास्क भी दिया गया।

स्पीच में इंट्रोडक्शन, मुख्य स्पीच और क्लोजिंग का ध्यान रखना होगा

इंट्रोडक्शन | स्पीच का यह सबसे अहम पार्ट है। मंच पर पहुंचने के साथ तीन बार लंबी सांस लें। इसके बाद भीड़ की ओर देखें। पहले मंच पर बैठे अतिथियों को संबोधित करें। इसके बाद कुछ रोचक फैक्ट से, कहानी से अपनी बात की शुरुआत करें।

क्लोजिंग | पब्लिक स्पीच में लोगों का आह्वान, अपील या फिर उन्हें शपथ दिला सकते हैं। इसके अलावा आप जिस मंच पर स्पीच दे रहे हैं उनके आयोजकों और पब्लिक आपको सुन रही है उसका धन्यवाद जरूर करें।

मुख्य स्पीच | यह स्पीच का सबसे अहम पार्ट है। इसमें आप फैक्ट और उदाहरण को शामिल करें। जब आप विषय में समस्या बता देंगे तो लोगों को आप से सॉल्यूशन की भी उम्मीद होगी। इसलिए वह भी आपके पास होना जरूरी है।

खबरें और भी हैं...