रोट्रेक्ट का 50वां सेलिब्रेशन आज
ग्वालियर | रोटेक्ट्र क्लब आफ प्रेस्टीज ग्वालियर की ओर से पिछले दो महीने से अलग-अलग प्रोग्राम किए जा रहे हैं। इनके अंतर्गत संस्था की ओर से वन थीम 50वां सेलिब्रेशन होगा। इसमें इंटर कॅालेज कॉम्पटीशन, इंडस्ट्रियल विजिट, ईएमएल और समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों का आयोजन किया गया। रोट्रेक्ट क्लब को-आर्डिनेटर प्रो. अभय दुबे, क्लब प्रेसीडेंट साक्षी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर रोटरी क्लब के पूर्व गवर्नर भूपेन्द्र जैन सहित रोटरी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। इस मौके पर क्लब पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहेंगे।