महिलाओं ने लगाया कुमकुम और गाए गीत
सरस्वती संघ जयेंद्रगंज ग्वालियर की ओर से रविवार को कार्यक्रम कराया गया। चैत्र गौरी हल्दी कुमकुम कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। इसमें वन मिनट गेम, सरप्राइज गेम्स के अलावा अन्य एक्टिविटी शामिल रहीं। महिलाओं ने गौरी की पूजा कर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर संस्था, सचिव के अलावा शिल्पा लघाटे, रेखा राजवाड़े, हर्षा जोशी, आभा, वर्षा, दीपाली, अलका विशेष रूप से मौजूद रहीं।