पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कै. रूप सिंह स्टेडियम में लगेगा क्रिकेट समर कैंप, रजिस्ट्रेशन शुरू

कै. रूप सिंह स्टेडियम में लगेगा क्रिकेट समर कैंप, रजिस्ट्रेशन शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | ग्वालियर

कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 1 मई से 15 जून तक समर क्रिकेट कैंप लगाया जाएगा। ग्वालियर क्रिकेट डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में लगने जा रही इस कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया रविवार से शुरू हो चुकी है। जो भी खिलाड़ी इस समर क्रिकेट कैंप में भाग लेना चाहते हैं, वे कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में कार्यालयीन समय में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ग्वालियर जिवीडन क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रवि पाटनकर ने बताया कि समर कैंप में सुबह 6 से लेकर 8 बजे तक प्रतिभागियों को क्रिकेट के गुर सिखाए जाएंगे। गौरतलब है कि जीडीसीए द्वारा आयोजित इस कैंप में 8 से लेकर 18 वर्ष तक के प्रतिभागियों को ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...