पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • बच्चों संग अभिभावकों ने भी सीखे रॉक क्लाइंबिंग के गुर

बच्चों संग अभिभावकों ने भी सीखे रॉक क्लाइंबिंग के गुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | ग्वालियर

ग्वालियर किला तलहटी पर रविवार को रॉक क्लाइंबिंग शिविर लगाया गया जिसमें प्रतिभागियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। रॉक फायर एडवेंचर क्लब के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय कैंप में प्रतिभागियों को 30 मीटर की ऊंचाई तक क्लाइंबिंग और फिर रैपलिंग कराई गई। क्लब के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कैंप में सभी ने एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ उठाते हुए छुट्टी वाले दिन को इस खास अंदाज में मनाया। शिविर में एक्सपर्ट चित्रांश सिंह सिकरवार ने सभी प्रतिभागियों को क्लाइंबिंग के साथ-साथ रैपलिंग की बारीकियां सिखाईं।

Rock Climbing Camp

खबरें और भी हैं...