पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • पार्थ मूंदड़ा और स्नेहा ढींगरा ने मारी बाजी

पार्थ मूंदड़ा और स्नेहा ढींगरा ने मारी बाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय शतरंज चयन स्पर्धा के विजेता खिलाड़ी विजयी मुद्रा में।





स्पोर्ट्स रिपोर्टर | ग्वालियर

ग्वालियर जिला शतरंज संघ द्वारा जीवायएमसी में आयोजित अंडर 11 और अंडर 13 आयु की शतरंज चयन स्पर्धा में पार्थ और स्नेहा ने अपने-अपने वर्ग में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। दो दिवसीय स्पर्धा के समापन अवसर पर एएसपी दिनेश कौशल ने विजेता एवं उप-विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। रविवार को हुए मुकाबलों में अंडर-11 बालिका वर्ग में चेष्टा जैन और अंडर-13 बालक वर्ग में ओजस्व ने बाजी मारी।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे खिलाड़ी

संघ के अध्यक्ष संजय कट्‌ठल ने बताया कि इस प्रतियोगिता से श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने वाले दो-दो बालक-बालिका खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी-अपनी चाल चलेंगे। अंडर 13 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बैतूल में 21 अप्रैल से आयोजित होगी। जबकि अंडर 11 आयु वर्ग के खिलाड़ी इंदौर में 24 अप्रैल से होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में शिरकत करेंगे।

ये रहे विजेता

अंडर-11 बालिका वर्ग: चेष्टा जैन (फर्स्ट), वरुणिका कदम (सेकंड), आराध्या द्विवेदी (थर्ड)।

अंडर-13 बालिका वर्ग: स्नेहा ढींगरा (फर्स्ट), प्रज्ञा जैन (सेकंड), ईश्वी सिंह (थर्ड) ।

अंडर-11 बालक वर्ग: पार्थ मूंदड़ा (फर्स्ट), पियूष टंडन (सेकंड) , गीतांश सेठ (थर्ड) ।

अंडर-13 बालक वर्ग: ओजस्व सिंह (फर्स्ट), दिव्यांश टंडन (सेकंड), रौनक गुप्ता (थर्ड) ।

Chess Championship

खबरें और भी हैं...