पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • युवाओं को आकर्षित कर रहा खेल विभाग का ओपन जिम

युवाओं को आकर्षित कर रहा खेल विभाग का ओपन जिम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर डीबी स्टार

खेल परिसर कंपू में बनी कलरफुल ओपन जिम युवाओं, बच्चांे व महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा छह सौ वर्गफीट एरिया में तैयार की गई इस जिम की लागत 10 लाख रुपए है। यह जिम पूरी तरह से नि:शुल्क है और इसमें लगे प्रेस, रोविंग मशीन, ट्विस्टर सिटिंग, चेस्ट प्रेस, एलेक्टिकल एक्सरसाइज, सिटअप स्टेशन, चिन-अप वॉर और आर्म व्हील आदि मशीनें लगाई गई हैं। यहां लगी मशीनें जीआई पाइप की बनी हैं और पाउडर कोटेड कलर होने के कारण इसमें कभी भी जंग नहीं लग सकती। प्रदेश के दस शहरों में यह जिम लगाई गई हैं। जिम मेरठ की खालसा स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने लगाई है और पांच साल तक फर्म ही इसका मेंटेनेंस करेगी।

10

लाख रुपए में लगी है यह जिम

12

मशीनें लगाई गई हैं इस जिम में

खबरें और भी हैं...