पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • वार्डन ने नहीं लिया चार्ज, बोले परिवार के साथ छात्रों के बीच नहीं रह सकते

वार्डन ने नहीं लिया चार्ज, बोले- परिवार के साथ छात्रों के बीच नहीं रह सकते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| जीवाजी यूनिवर्सिटी कैंपस में गर्ल्स व ब्वॉयज हॉस्टल के पास वार्डन के रहने के लिए 45 लाख खर्च कर तीन नए वार्डन हाउस बनाए गए हैं। लक्ष्मीबाई गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन डॉ. निमिषा जादौन नए हाउस में शिफ्ट हो चुकी हैं। लेकिन कैप्टन रूप सिंह हॉस्टल के वार्डन डॉ. सुशील मंडेरिया व आर्यभट्ट हॉस्टल के वार्डन डॉ. केशव सिंह गुर्जर रजिस्ट्रार प्रो. आनंद मिश्रा से कुछ दिन पहले मिलकर नाराजगी जता चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे परिवार वाले हैं। नए वार्डन हाउस ब्वॉयज हॉस्टल के बगल में बनाए गए हैं। ऐसे में वह परिवार के साथ छात्रों के बीच नहीं रहे सकते। ज्यादा दिक्कत है तो किसी बैचलर को वार्डन बना दो। वहीं डॉ. राजेंद्र खटीक ने कैप्टन रूप सिंह हॉस्टल का वार्डन का चार्ज लेने से 5 माह पहले यह कहकर मना कर दिया था कि उनके परिवार में समस्या है।

वीसी ने नए हाउस में वार्डन को शिफ्ट होने को दिए थे निर्देश: कुुलपति ने तीन नए वार्डन हाउस 5 माह पहले बनाकर तैयार कराए थे। मंशा थी कि छात्रों के पास हाउस में वार्डन रहेंगे तो किसी तरह की विवाद व समस्या होने पर वे तुरंत हल करा सकेंगे। इसके लिए वार्डन को वहां रहने के निर्देश दिए थे।

खबरें और भी हैं...