पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 4 दिन पहले ससुराल आई युवती ने फांसी लगाई परिजन बोले 5 लाख के लिए कर रहे थे परेशान

4 दिन पहले ससुराल आई युवती ने फांसी लगाई परिजन बोले- 5 लाख के लिए कर रहे थे परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी रोड के नाका चंद्रबदनी इलाके में रहने वाली महिला ने फांसी लगा ली। महिला की मौत के बाद रविवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर उसकी मां, भाई तथा अन्य रिश्तेदार पहुंच गए और उन्होंने पति तथा अन्य ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। उनका कहना था 5 लाख रुपए के दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। 4 दिन पहले ही वह ससुराल आई थी। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। दोनों पक्षों के आमने-सामने होने के बाद हंगामे की स्थिति बन गई, जिसकी वजह से कंपू थाने की पुलिस को पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा। झांसी रोड थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चन्द्रबदनी की गली नंबर 2 में रहने वाले अरविंद साहू प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार की रात को उनकी प|ी पूनम (27) ने फांसी लगा ली। उस समय घर में पहली मंजिल पर अरविंद की मां पिस्ता तथा दूसरी मंजिल पर बेडरूम में पूनम अपनी ढाई साल बेटी एलिस के साथ थी। रात लगभग 8 बजे एलिस के रोने की आवाज सुनकर परिजन पूनम के कमरे में पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटक रही थी। परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पति अरविंद का कहना है कि शनिवार को वह नौकरी पर था, इसी दौरान मां ने पूनम के फांसी लगाने की सूचना दी।

निगेटिव न्यूज

िसर्फ वही नकारात्मक खबर जो आपको जानना जरूरी है।

पूनम साहू

पूनम के परिजनों को समझाते पुलिस अफसर। दूसरे चित्र में पूनम की मां एवं भाई ससुरालजनों पर आरोप लगाते हुए।

दोनों पक्षों के बीच विवाद न हो जाए इसलिए आए हैं। मायका पक्ष के लोगों को समझाया है कि वह अपनी शिकायत झांसी रोड थाने में दे दें। डॉक्टरों से पैनल से पोस्टमार्टम करवा रहे हैं। आगे की कार्रवाई झांसी रोड थाने की पुलिस करेगी। बीएल यादव, सब इंस्पेक्टर कंपू थाना

पूनम की मां बोली- शाम को ही फोन लगाया था

पूनम का मायका दतिया में है। पूनम की मां पुष्पा का कहना है कि पूनम की मौत की सूचना उन्हें रात 11 बजे दी गई। जबकि घटना दो घंटे पहले की थी। पुष्पा का कहना है कि पूनम ने एलएलबी की थी। 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी, तब से ही ससुराल वाले 5 लाख रुपए दहेज में मांग रहे थे। कुछ समय पहले तक पूनम का छोटा भाई नरेंद्र उसके साथ रहता था। उसने पूनम के साथ होने वाले अत्याचार को देखा था। इसलिए घर ले आए थे। 4 दिन पहले ही वह ससुराल आई थी। शनिवार की शाम काे उसने फोन करके कहा था कि अच्छा नहीं लग रहा है। सबसे मिलना है, आप लोग आ जाओ। रविवार को सुबह उसके पास जाने का कार्यक्रम भी बनाया था लेकिन उससे पहले ही रात को पूनम की मौत की सूचना आ गई।

खबरें और भी हैं...