पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सिलेंडर फटने से झुलसे बीएसएफ जवान की भी हालत गंभीर, दिल्ली रैफर

सिलेंडर फटने से झुलसे बीएसएफ जवान की भी हालत गंभीर, दिल्ली रैफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर|घाटीगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिमरिया गांव में सिलेंडर फटने से झुलसे बीएसएफ जवान विनोद जाटव और उसके साले संदीप की भी हालत गंभीर है। इन दोनों को भी रविवार को दिल्ली रैफर कर दिया। सिमरिया के रहने वाले छोटेलाल शाक्य की बेटी ललिता की लगुन लिखे जाने के बाद खाना चल रहा था। तभी सिलेंडर फटने से 15 लोग झुलस गए थे। इसमें शुक्रवार रात को कान्हा पुत्र विनोद जाटव ने दम तोड़ दिया। उधर विनोद की बहन गोमती की भी हालत गंभीर है। इससे पहले शनिवार को संतोष और मोनू को दिल्ली रैफर किया गया था।

खबरें और भी हैं...