पहले मकान मालिकों ने किया विरोध फिर समझ में आने पर हटाए होर्डिंग
ग्वालियर| मानमंदिर टॉकीज के पास रविवार को होर्डिंग हटाने की कार्रवाई की गई। यहां पर सुबह 10 बजे से चली कार्रवाई में तीन ही होर्डिंग हटाए गए। दो होर्डिंग मकानों पर लगे हुए थे। उन्हें हटाने का पहले तो मकान मालिकों ने विरोध किया लेकिन बाद में समझ में आ गया। टीम ने इसके बाद होर्डिंग हटाने का काम शुरू किया। साथ ही पास में लगा एक और होर्डिग भी हटाया गया। रामदास घाटी से भी एक होर्डिंग हटाया गया। नोडल अधिकारी केशव चौहान ने बताया कि फ्लैक्स को हटाने की कार्रवाई चल रही।