पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • उपद्रव से सबक: सोशल पुलिसिंग होगी मजबूत मोहल्ले, कॉलोनियों में करेंगे सीधा संवाद

उपद्रव से सबक: सोशल पुलिसिंग होगी मजबूत मोहल्ले, कॉलोनियों में करेंगे सीधा संवाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत बंद के दौरान 2 अप्रैल काे हुए उपद्रव से पुलिस ने सबक लिया है। सोशल पुलिसिंग मजबूत करने की कवायद शुरू हुई है। पुलिस अब मोहल्ले-कॉलोनियों में जाकर लोगों से सीधा संवाद बनाएगी, ताकि कहीं किसी गड़बड़ी की आशंका हो तो समय रहते इसकी जानकारी मिल सके। उपद्रव को लेकर अब तक चले मंथन में यही सामने आया है कि सूचनाओं का अभाव रहा है जिसकी वजह से स्थिति का पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सका था। 18 अप्रैल तक कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के बाद सोशल पुलिसिंग काे मजबूत करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

इसके लिए मोहल्ले और कॉलोनियों में थाना प्रभारी महीने में एक बार चक्कर लगाएंगे, लोगों के साथ बैठेंगे और बातचीत करेंगे। इसके साथ ही इलाके के गणमान्य लोगों को थाने में बुलाएंगे और उनसे इलाके की समस्याओं पर चर्चा करेंगे। चर्चा में अन्य विभागों की समस्याएं सामने आएंगी तो उन समस्याओं को संबंधित विभागाें के अफसरों तक भी पहुंचाएंगे। सोशल पुलिसिंग के तहत पहले भी इस तरह के प्रयास हुए हैं, लेकिन कुछ समय से इसमें ढिलाई दे दी गई थी।

आधा दर्जन उपद्रवियों की वाहनों के नंबर से तलाश

ग्वालियर| आंबेडकर जयंती शांति से गुजरने के बाद पुलिस थोड़े रिलेक्स मूड में आई है। अब पुलिस का फोकस उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तारी पर है। पुलिस कंट्रोल रूम से मिले सीसीटीवी फुटेज और तमाम वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की तलाश की जा रही है। थाटीपुर और इंदरगंज क्षेत्र में आधा दर्जन वाहनों की नंबर प्लेट फुटेज में रिकाॅर्ड हुई हैं। इन गाड़ियों को चलाने वालों के चेहरे स्पष्ट नहीं नजर नहीं आ रहे, अब पुलिस वाहनों के नंबरों के आधार पर पड़ताल कर रही है। उपद्रव करने वालों के खिलाफ अभी तक 150 एफआईआर अलग-अलग थानों में दर्ज हो चुकी हैं। वहीं 155 उपद्रवी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस कंट्रोल रूम से अलग-अलग थानों को करीब दो दर्जन फुटेज सौंपे हैं। जिन लोगों की गाड़ियों की तोड़फोड़ हुई उन लोगों ने भी करीब एक दर्जन फुटेज दिए हैं। थाटीपुर और इंदरगंज क्षेत्र में करीब आधा दर्जन चार पहिया और दो पहिया गाड़ियां नजर आ रही हैं। जिनमें बैठे लोग बार-बार उतरते हैं और तोड़फोड़ करते हैं। यह लोग मुंह पर कपड़ा बांधे हुए हैं, े लेकिन इनके वाहनों की नंबर प्लेट फुटेज में नजर आई है।

लोगों से संवाद करेंगे

सोशल पुलिसिंग को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए पुलिस मोहल्ले और कॉलोनियों में पहुंचेगी तथा लोगों से सीधा संवाद बनाएगी ताकि सूचनाएं पुलिस तक पहुंच सकें। मनोहर सिंह वर्मा, डीआईजी, ग्वालियर

खबरें और भी हैं...