पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सूरत से छुट्टी पर आए पेंटर ने जहर खाया, मौत

सूरत से छुट्टी पर आए पेंटर ने जहर खाया, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरत से छुट्टी लेकर आए पेंटर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पेंटर पुरानी छावनी में रहने वाले अपने भाई के घर ठहरा था। शनिवार सुबह वह भाई के घर से घूमने की कहकर निकला था। इसके बाद जहर खाकर घर आ गया। यहां उसने उल्टियां करना शुरू कर दीं। परिजन उसे लेकर जयारोग्य अस्पताल पहुंचे, यहां पर इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुरानी छावनी स्थित शिवानी कॉलोनी निवासी रामदीन का भाई सुदामा कड़ेरे (22) सूरत में पेंटिंग का काम करता है। वह सूरत से छुट्टी लेकर यहां रहने वाले अपने भाई रामदीन के यहां आया था। रामदीन के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 7 बजे घर से सुदामा घूमने की कहकर निकला था। इसके बाद वह लगभग 10 बजे वह घर लाैटा तो उल्टियां करने लगा। परिजन उसे मोतीझील पर डॉक्टर के यहां पर ले गए। डॉक्टर ने उसे जयारोग्य अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। सीने में दर्द की शिकायत के चलते उसे कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट ले जाया गया, यहां पर बताया गया कि सुदामा ने जहर खाया है। जेएएच में इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुदामा ने जहर क्यों खाया, इसके बारे में परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...