पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • गंभीर अपराधियों को हो जाए सजा इसलिए सीआईडी भी रहेगी पुलिस के साथ

गंभीर अपराधियों को हो जाए सजा इसलिए सीआईडी भी रहेगी पुलिस के साथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंभीर अपराधों में अच्छे इन्वेस्टिगेशन के लिए प्रदेश स्तर पर अब नई पहल की जा रही है। पुलिस के साथ सीआईडी भी इस तरह के मामलों की मॉनीटरिंग करेगी। अगले माह से इस व्यवस्था के अनुसार काम शुरू हो जाएगा। ग्वालियर रेंज के जिलों में संभवत: जुलाई में यह व्यवस्था शुरू होगी। सीआईडी अफसर गंभीर मामलों के इन्वेस्टिगेशन अफसरों से बात करेंगे, किस तरह से इन्वेस्टिगेशन को जल्द पूरा करना है, अपराधी को सजा हो इसके लिए इन्वेस्टिगेशन के दौरान सतर्कता किस तरह से रखना होगी, यह भी बताया जाएगा। इसके लिए रेंज स्तर पर गंभीर मामलों की जानकारी जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है। गंभीर अपराधों के इन्वेस्टिगेशन में देरी होने, इस तरह के अपराधों में अपराधियों को सजा का अनुपात बढ़ाने के लिए सीआईडी को मैदान में उतारा जा रहा है। एक बार व्यवस्था शुरू होने के बाद जोन स्तर पर टीमों का गठन किया जाएगा। यह टीमें जोन स्तर पर गंभीर अपराधों की सूची बनाकर स्थानीय पुलिस के साथ इन्वेस्टिगेशन में मदद करेंगी।

कहां कैसे मदद होगी

घटनास्थल पर घटना से जुड़ा कोई सबूत लिया गया है लेकिन जांच में शामिल नहीं किया गया है, इसका महत्व बताकर जांच में शामिल करवाना।

गवाह कोर्ट में गवाही देते समय बेखौफ रहें इसके लिए प्रॉपर कम्युनिकेशन रखना।

कोर्ट में गवाह और सबूतों को किस तरह से प्रस्तुत करना है जिससे अपराधी को सजा तक पहुंचाया जा सके।

सीआईडी अफसरों से बैठक की जाएगी

गंभीर अपराधों के इन्वेस्टिगेशन में सीआईडी भी अब मदद करेगी। इस तरह के निर्देश पुलिस हेडक्वार्टर से मिले हैं। गंभीर अपराधों की जानकारी इकट्ठी की जा रही है। जल्द ही इस कार्य योजना को लेकर सीआईडी अफसरों के साथ बैठक की जाएगी। -मनोहर सिंह वर्मा, डीआईजी, ग्वालियर रेंज

खबरें और भी हैं...