नैरोगेज... ग्वालियर-सबलगढ़ के बीच 18 को रद्द रहेंगी पैसेंजर ट्रेन
नैरोगेज... ग्वालियर-सबलगढ़ के बीच 18 को रद्द रहेंगी पैसेंजर ट्रेन
ग्वालियर| सुमावली व जोरालापुर के मध्य किमी संख्या 1268 पर स्थित असान ब्रिज पर रेल क्लस्टर रखे जाने के कार्य के चलते 9 घंटे का ट्रैफिक ब्लाॅक लिया जा रहा है। इसे देखते हुए रेलवे ने 18 मई को गाड़ी संख्या 52175 ग्वालियर-सबलगढ़ पैसेंजर, गाड़ी संख्या 52176 सबलगढ़-ग्वालियर- पैसेंजर तथा गाड़ी संख्या 52173 ग्वालियर-सबलगढ़ पैसेंजर रद्द करने का फैसला किया है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 52172 श्योपुरकलां-ग्वालियर पैसेंजर सबलगढ़-ग्वालियर के मध्य रद्द रहेगी।