पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • ग्वालियर तक आएगी अहमदाबाद आगरा फोर्ट एक्सप्रेस

ग्वालियर तक आएगी अहमदाबाद-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियरवासियों को अहमदाबाद जाने के लिए अब आगरा नहीं जाना होगा। रेलवे बोर्ड ने अहमदाबाद-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस को ग्वालियर तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। ट्रेन किस तारीख से चलेगी, इसकी घोषणा रेलवे ने अभी नहीं की है लेकिन रेलवे बोर्ड की पीआरओ शैफाली शरण ने ट्रेन को ग्वालियर तक बढ़ाने की पुष्टि की है। दैनिक भास्कर ने इस ट्रेन को ग्वालियर तक लाने के लिए मुहिम चलाई थी । इसके बाद रेलवे ने ट्रेन को ग्वालियर तक बढ़ाने की कार्रवाई शुरू की। इस ट्रेन को ग्वालियर से चलाए जाने की तिथि इलाहाबाद जोन एक- दो सप्ताह में कर सकता है। ट्रेन बुधवार, शनिवार, रविवार को ग्वालियर से चलाई जाएगी, जबकि अहमदाबाद से मंगलवार, शुक्रवार आैर शनिवार को ग्वालियर आएगी।

पिछले 3 साल से आगरा फोर्ट-अहमदाबाद एक्सप्रेस ग्वालियर तक लाने के प्रयास किए जा रहे थे। करीब ढाई साल पहले रेल राज्यमंत्री मनोज सिंहा ने ग्वालियर प्रवास के दौरान इस ट्रेन को ग्वालियर लाने की घोषणा की थी। भारतीय उपभोक्ता संरक्षण समिति के अध्यक्ष रामसेवक गुप्ता ने इस ट्रेन को ग्वालियर तक लाने के लिए न्यायालय तक में याचिका लगाई थी। मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी इस ट्रेन को ग्वालियर लाने के लिए रेल मंत्री से लेकर रेलवे अधिकारियों को पत्र भी लिखे थे। पिछले दिनों इस ट्रेन के संबंध में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी रेल मंत्री पीयूष गोयल से चर्चा की थी। रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एमएस भाटिया ने मंगलवार को इस ट्रेन को ग्वालियर से चलाने की मंजूरी दे दी है।

तारीख अभी तय नहीं

ये रहेगा रूट

वर्तमान में इस ट्रेन का रूट अहमदाबाद, मेहसाना, पालनपुर,अाबू रोड, फलना, मारवर, बीवर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, अचनेरा, आगराफोर्ट है। इस ट्रेन के रूट में आगरा कैंट व ग्वालियर बढ़ जाएगा।

रेलवे बोर्ड ने अहमदाबाद-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस को ग्वालियर से सप्ताह में तीन दिन चलाने का निर्णय लिया है। जोन मुख्यालय जल्द ही इस ट्रेन की तिथि घोषित करेगा। तिथि घोषित होते ही ट्रेन ग्वालियर से प्रारंभ कर दी जाएगी। मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल

खबरें और भी हैं...