इलेक्ट्रिसिटी... आज कई क्षेत्रों में 3 व 6 घंटे बिजली कटौती होगी
इलेक्ट्रिसिटी... आज कई क्षेत्रों में 3 व 6 घंटे बिजली कटौती होगी
ग्वालियर| शहर के कई क्षेत्रों में गुरुवार को 3 व 6 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच मुंशियों का मोहल्ला, उर्मिला विहार, राधिका विहार, नयापुरा, सिंधी कॉलोनी, जनकपुरी क्षेत्र में बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह 9 से दोपहर 3 बजे: बेला की बावड़ी, नयागांव, बरई, पार, नौगांव, जयबाबा इंडस्ट्रीज, द्वारिकापुरी क्षेत्र, भयपुरा, रायरू, साडा एवं कुलैथ सहित उक्त सभी संबंधित उपकेंद्रों पर बिजली गुल रहेगी।