पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लूट ट्रेस करने पर फाेकस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| आदतन अपराधियों को किसी हाल में खुला नहीं घूमने दिया जाएगा। यह अपराधी जेल में बंद हैं और जमानत आवेदन करते हैं तो पुलिस इनकी जमानत का विरोध करेगी। अापराधिक रिकॉर्ड के आधार पर इनकी जमानत रद्द करवाएगी। शहर में पिछले दिनों में हुई लूट की बड़ी वारदातों को ट्रेस करने पर फाेकस रहेगा। यह तो नहीं कहा जा सकता कि वारदातें कब तक ट्रेस होंगी लेकिन धैर्य रखिए, इन वारदातों काे अंजाम देने वाले अपराधियों को जेल जाना ही होगा। नवागत एसपी नवनीत भसीन ने बुधवार की सुबह कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह बात कही। एसपी डॉ. आशीष ने श्री भसीन को चार्ज देने के बाद एकांत में चर्चा की।

सवालों पर एसपी बोले- वारदातें सुलझेंगी

शहर में पिछले दिनों बड़ी लूट की वारदातें हुई हैं। दिन-दहाड़े 24 लाख रुपए लूटे गए। बुजुर्ग महिला काे घर में घुसकर लूटा गया। बदमाशों को पकड़ने के लिए क्या करेंगे ?

सुरागों के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं। जल्द खुलासा करेंगे। धैर्य रखें।

खबरें और भी हैं...