वृद्धा के घर डकैती: पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया
ग्वालियर|शहर की पॉश महारानी लक्ष्मीबाई कॉलोनी में रहने वाली बुजुर्ग महिला के घर डकैती डालने वालों का सुराग तीसरे दिन भी नहीं लग सका। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि लक्ष्मीबाई कॉलोनी के मकान नंबर 81 में रहने वालीं विनीता प|ी स्व. एसके उपाध्याय को बंधक बनाकर बदमाशों ने 15 तोला सोना और 2लाख रुपए नकद लूट लिए थे। इस घटना के बाद दहशत में आकर बुजुर्ग महिला को अपना घर छोड़कर बेटे के पास भोपाल जाना पड़ा। मामले की जांच कर रही पड़ाव थाना पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।