कैमरा तोड़कर डेढ़ लाख का माल चोरी
मुरार थाना क्षेत्र में एक साड़ी की दुकान की दीवार तोड़कर चाेर मंगलवार रात अंदर घुसे और सामान चुराकर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 1.5 लाख रुपए बताई गई है। दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे थे तो चोरों ने इनसे लिए बचने डीवीआर (रिकॉर्डर) तोड़ दी और वह भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने साड़ी कारोबारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
घासमंडी स्थित सुभाषपुरी के रहने वाले जितेन्द्र राठौर की गरम सड़क पर मां वैष्णवी साड़ी संसार के नाम से दुकान है। मंगलवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए। उनकी दुकान से सटा हुआ एक खाली प्लॉट है। दुकान बंद होने के बाद प्लॉट के रास्ते दुकान के पिछले हिस्से की ओर से दीवार चोरों ने तोड़ी। अंदर घुसकर चांदी की मूर्तियां, गल्ले में रखे 10 हजार रुपए नकद, एलईडी और कीमती साड़ी व लहंगे चुरा कर ले गए। सुबह जब जितेन्द्र दुकान पर पहुंचे तो ताला खोलते ही अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दीवार टूटी हुई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चोर सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर तोड़ गए जिससे सीसीटीवी कैमरों में चोर नजर नहीं आ सके।
बीएसएनएल के जेटीओ के घर दोपहर 2 बजे चोरी
ग्वालियर| सिटी सेंटर स्थित संचार भवन के पास रहने वाले बीएसएनएल के जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर राजीव श्रीवास्तव के घर मंगलवार दोपहर 2 बजे जेवर सहित 2.5 लाख रुपए का सामान चोरी हो गया। सुबह 10.30 बजे वह ऑफिस और उनकी प|ी विनीता मंदिर में पूजा करने के लिए चली गई थीं। दोपहर 2 बजे विनीता लौटीं तो घर के मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। चोर इनके घर से 8 ताेला वजन के जेवर, 250 ग्राम चांदी और कुछ नकद रुपए भी ले गए हैं। वहीं रविवार रात को भी न्यू गोविंदपुरी में रहने वाले बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर विनोद यादव के घर से 7 लाख रुपए का सामान चोरी हो गया।