पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सड़क किनारे टहल रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

सड़क किनारे टहल रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क किनारे टहल रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

ग्वालियर|
बिजौली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को टहलने के लिए निकले वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्ध घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। ग्राम बिलहटी के रहने वाले देवी सिंह राठौर उम्र 60 साल रात करीब 8 बजे खाना खाकर घर से निकले थे। घर से निकलकर वह बस स्टैंड की तरफ टहलने गए। इसी दौरान उन्हें पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जेएएच में भर्ती कराया गया। बुधवार तड़के उनकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...