पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • बुधवार को नहीं दिखा चांद, पहला रोजा कल

बुधवार को नहीं दिखा चांद, पहला रोजा कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को नहीं दिखा चांद, पहला रोजा कल

सिटी रिपोर्टर| ग्वालियर

माहे रमजान का चांद बुधवार को नहीं दिखाई दिया। लिहाजा अब पहला रोजा शुक्रवार को रखा जाएगा। माहे रमजान का चांद बुधवार को निकलने की उम्मीद थी। लिहाजा मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोग रमजान के चांद के निकलने का इंतजार करते रहे। शहर काजी अब्दुल हमीद कादरी ने बताया कि रमजान चांद बुधवार को नहीं दिखाई दिया है। लिहाजा रमजान शुक्रवार से प्रारंभ होगा। मुस्लिम समाज के लोग शुक्रवार को पहला रोजा रखेंगे।

ढोलीबुआ महाराज की कथा से हुआ गंगा दशहरा महोत्सव का शुभारंभ

सिटी रिपोर्टर| ग्वालियर

हर साल की तरह उज्जैन में आयोजित होने वाले 15 दिवसीय गंगा दशहरा महोत्सव का शुभारंभ को क्षिप्रा तट रामघाट पर किया गया। यह महोत्सव 30 मई तक चलेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पं. हिमांशु व्यास ने बताया कि ग्वालियर के संत समर्थ बालकृष्णनाथ ढोलीबुआ महाराज द्वारा कई दशकों से गंगा दशहरा कार्यक्रम में हरी कथा एवं सत्संग को नारदीय पद्धति से भक्तों को सुनाया जा रहा है। सत्संग प्रतिदिन रात 8 बजे से शुरू होगा।

खबरें और भी हैं...