संयुक्त मोर्चा ने कलेक्टर को दिया 64 सूत्रीय मांग पत्र
संयुक्त मोर्चा ने कलेक्टर को दिया 64 सूत्रीय मांग पत्र
ग्वालियर| मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को अधिकारी एवं कर्मचारियों की 64 सूत्रीय मांगों को पूरा करने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संघर्ष मोर्चा ने मांग की यदि 30 मई तक शासन ने कोई निर्णय नहीं किया तो सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगों को अनदेखा कर रही है। ज्ञापन देने वालों में रणवीर सिंह सिकरवार,गजेंद्र सिंह चौहान, नंदकिशोर गोस्वामी, बलवीर सिंह परमार, अटल दुबे, अजय चौहान, धनीराम कुशवाह, हरिमोहन शर्मा, नरेंद्र सिंह यादव सहित 150 अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।