पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • शिक्षा के साथ जैन संस्कार के बीज भी रोपण करें: टोंग्या

शिक्षा के साथ जैन संस्कार के बीज भी रोपण करें: टोंग्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाल जैन शिक्षण व संस्कार शिविर में उपस्थित अतिथिगण।

सिटी रिपोर्टर,ग्वालियर.

बच्चों को शिक्षा के साथ जैन संस्कार भी दें, जिससे उनका जीवन आदर्शवादी बनेगा। यह विचार मुख्य अतिथि जैन मिलन की केंद्रीय संयोजक शीला टोंग्या ने बुधवार को युवा जैन मिलन सिकंदर कंपू द्वारा श्री दिगंबर जैन शांतिनाथ जिनालय जैन मंदिर में बाल जैन शिक्षण एवं संस्कार शिविर का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लालमणि प्रसाद जैन ने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं इन बच्चों को बचपन से ही संस्कार की शिक्षा उनके माता पिता को देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि जैन मिलन के क्षेत्रीय कार्याध्यक्ष निर्मल जैन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। शिविर में 100 बच्चों को अध्ययन किट प्रदान की गईं। इस मौके पर पीसी जैन, लालमणि प्रसाद जैन आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...