पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • दिल्ली में फ्लैट दिलाने का झांसा, 83 लाख ठगे

दिल्ली में फ्लैट दिलाने का झांसा, 83 लाख ठगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| बहोड़ापुर में रहने वाली एक महिला को दिल्ली में फ्लैट का सौदा कराने के बाद 3 युवकों ने उससे 83 लाख रुपए ठग लिए। फ्लैट का एग्रीमेंट जून 2017 में हुआ था। इसके बाद फ्लैट बेचने वालों ने जब मकान की रजिस्ट्री नहीं की तो महिला ने बहोड़ापुर थाने में शिकायत की। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

बहोड़ापुर थाने की पुलिस के अनुसार, आनंद नगर में रहने वाली शशि ठाकुर ने दिल्ली में रहने वाले हरनारायण तथा जयपुर में रहने वाले सुजीत व अनिल से दिल्ली में एक फ्लैट का सौदा किया था। फ्लैट की कीमत 1 करोड़ थी, जून 2017 में एग्रीमेंट कराने के साथ 83 लाख रुपए दिए गए थे। इसके बाद एग्रीमेंट करने वालों ने रजिस्ट्री नहीं की। शशि और उसके परिजन ने फ्लैट के बारे में जानकारी जुटाई ताे पता चला कि वह किसी और को बेच दिया गया है।

खबरें और भी हैं...