झाड़-फूंक से पेट का दर्द ठीक करने के बहाने दुष्कर्म
ग्वालियर| ग्राम सिहाेली में रहने वाली एक युवती के पेट में दर्द था। डॉक्टर से दवा ली लेकिन सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे लेकर कुलैथ गांव में पूजा कराने वाले रामअवतार कुशवाह के घर ले गए। यहां पर पूजा कराने के बहाने कुछ पिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म कर दिया। घटना 13 मई की है। घर पहुंचने के बाद उसने पूरी घटना अपने पति को बताई और उसके बाद मंगलवार को थाने पहुंचकर शिकायत कर दी। पुलिस ने रामअवतार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।