पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • मवेिशयों को बचाने में पलटी कार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

मवेिशयों को बचाने में पलटी कार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैं गाड़ी ड्राइव कर रहा था। गाड़ी पुलिया के पास पहुंची ही थी कि अचानक सामने मवेशियों का झुंड आ गया। मेरी गाड़ी 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से थी। जैसे ही लेफ्ट टर्न मारा गाड़ी तीन बार पलटी और सीधी हो गई। कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। कुछ देर बाद आंख खुली तो मैं स्टेयरिंग और सीट के बीच में फंसा था। मेरा भतीजा लहूलुहान पड़ा था। पीछे से आ रहे लोगों ने हमें बाहर निकाला। कुछ देर बाद पुलिस आ गई, लेकिन एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। मेरी मां तड़प रही थीं। आंखों के सामने उन्होंने दम तोड़ दिया। जब एंबुलेंस नहीं आई तो एक राहगीर ही अपनी गाड़ी से लेकर भागा। लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। मेरी आंखों के सामने परिवार की खुशियां छिन गईं। -रमजान खान

मेरी आंखों से सामने हुई प|ी, बेटे और मां की मौत

मेरी प|ी बेटे को लेकर बैठी थी। उसके बगल में मां बैठी थीं। गाड़ी जैसे ही मोड़ी तो गाड़ी पलटती चली गई। काफी देर तक कुछ समझ नहीं आया। आंखों के सामने अंधेरा छा रहा था। राहगीरों ने मदद की तो देखा प|ी और बेटे की मौत हो गई थी। मां की सांस उखड़ रही थी। कुछ देर में उसने भी दम तोड़ दिया। -कलीम खां

खबरें और भी हैं...